फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पीएचईडी विभाग ने पुलिस को दिया चकमा, स्टोर से रातों-रात निकाल लिए सामान; फिर ऐसे हो गये बरी

Mon, 17 Feb 2025 11:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar :  पुलिस ने पिकअप चालक सहित पीएचईडी के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया। पीएचईडी विभाग के स्टोर से बड़े पैमाने पर स्टोर में रखे सीआई पाइप को पिकअप से बरामद किया गया। फिर होने लगी मामले की लीपापोती। 
विज्ञापन
जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यानी पीएचईडी विभाग के स्टोर से बड़े पैमाने पर स्टोर में रखे सीआई पाइप बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि पूरा सिस्टम इस मामले को दबाने और लीपापोती करने में जुटा है। मामला मोतिहारी के पीएचईडी डिविजन से जुड़ा है।

विज्ञापन


दरअसल रविवार की रात में छुट्टी के दिन रात आठ बजे एक पिकअप गाड़ी पर भारी मात्रा में लोहे का सीआई पाइप जो कि पिछले दस साल चलन में नहीं है, को नगर थाना ने मोतिहारी के कचहरी चौक पर रोका। पूछताछ के दौरान शक होने पर पुलिस ने पिकअप सहित पीएचईडी के दो कर्मियों और पिकअप के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

 इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि ड्राइवर सहित दोनों कर्मियों को थाना लाया गया है। तीनों को थाना के हाजत में बंद कर दिया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछा जा रहा है कि उक्त सामान चोरी से भेजा जा रहा था या लीगल तरीके से?  पीएचईडी अधिकारियों के द्वारा नगर थाना को लिखित जवाब आया कि उक्त सामान पीएचईडी के बेगमपुर स्थित स्टोर से बेलीसराय स्थित ऑफिस में भेजा जा रहा था। लेकिन पीएचईडी के अधिकारियों के द्वारा लिखित जवाब आने के बाद भी आज शाम तक सामान और हिरासत में लिए गये कर्मियों को नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन


इस संबंध में  पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी मैं पटना में हूं। आपसे सहायक अभियंता  या पीएचईडी के कर्मी चन्दन कुमार बात कर लेंगे। उसके बाद ना तो चंदन कुमार का फोन आया और ना ही सहायक अभियंता का। फिर सहायक अभियंता से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी मीटिंग का हवाला देकर फोन काट दिया। कुछ देर के बाद नगर थाना में पहुंचे चंदन ने अपना परिचय ऑफिस के किरानी के रूप में देते हुए बताया कि उक्त सामान बेगमपुर वाले गोदाम से बेलीसराय स्थित ऑफिस में जा रहा था। नगर थाना ने सामान सहित सभी को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद छोड़ दिया।

अब इन सवालों का जवाब कौन देगा?

  • रविवार के छुट्टी वाले दिन रात के आठ बजे किस  हालात और परस्थिति में गोदाम से सामान निकला?
  • जब भी गोदाम से सामान निकलता है उसके साथ इंडेंड भी होता है तो गाड़ी के साथ इंडेंड क्यों नहीं था? अगर था तो नगर थाना ने पकड़ा क्यों?
  • अगर सबकुछ ठीक था तो रात में पकड़ाए सामान को विभागीय सामान बताने में दूसरे दिन के दोपहर के बाद तक का समय क्यों लग गया?
  • गोदाम से जब भी कोई सामान इश्यू होता है तो वह कार्यस्थल के लिए होता है तो उक्त सामान किस कार्य स्थल के लिए निकला था ?
  • नगर थाना के द्वारा जब्त पाइप सीआई मॉडल का है जो पिछले करीब दस साल से पीएचईडी विभाग के उपयोग में नहीं है। तो यह किस कार्य स्थल के लिए जा रहा था?
  • स्टोर से निकाला गया स्क्रैप वाला पाइप पीएचईडी के बेलीसराय वाले ऑफिस में जा रहा था तो क्यों?

  सवाल यह भी है 
सवाल यह भी है कि नगर थाना के द्वारा जब्त सामान को छोड़ने से पहले इन सभी बिंदुओं पर जांच नहीं नहीं करनी चाहिए थी? इस संबंध में जब पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी मैं बाहर हूं, आप ऑफिस के किरानी चंदन जी से बात कर लीजिए। जब चंदन से उक्त सवालों को रखा गया तो उन्होंने बताया कि इन सबके बारे में हमें उतनी जानकारी नहीं है। हमको तो सिर्फ इतना बोला गया था कि आप कागज लेकर जाइए और नगर थाना को दे दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें