रोहतास जिला के लोग सावधान हो जाईये क्यों कि शहर के रिहायशी इलाके के एक घर में अचानक तेंदुआ घुस गया। यह जगजीवन कॉलेज के पास का इलाका है। गनीमत रही कि घर वालों को जैसे ही तेंदुए पर नजर पड़ी वह घर से निकलकर बाहर निकल पड़े। आननफानन में स्थानीय लोगों ने तेंदुआ के घर में घुसने की सूचना पुलिस को दी। तेंदुए के घर में घुसने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
टीम ने किया रेस्क्यू
स्थानीय लोगों ने घर में तेंदुआ घुसने की सूचना मिलने की सूचना वन विभाग टीम को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के टीम वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुआ को घर से रेस्क्यू किया। तब जाकर आस-पास के लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर प्रशासन पुलिस की टीम भी पहुंची हुई है। फॉरेस्टर अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा खुला था जहां तेंदुआ डिहरी के रिहायशी इलाके के एक घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि जिस घर में तेंदुआ घुसा वह शिक्षिका सुप्रभा का घर था। फिलहाल वन विभाग की टीम अगली कार्रवाई कर रही है।