फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : डेहरी शहर और आसपास के लोग सावधान रहें

Wed, 31 Jan 2024 02:16 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar : डेहरी शहर के लोग सावधान। शहर के रिहायशी इलाके के एक घर में अचानक तेंदुआ घुस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम उस जगह पर पहुंची।
विज्ञापन
घर में घुसा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिला के लोग सावधान हो जाईये क्यों कि शहर के रिहायशी इलाके के एक घर में अचानक तेंदुआ घुस गया। यह जगजीवन कॉलेज के पास का इलाका है। गनीमत रही कि घर वालों को जैसे ही तेंदुए पर नजर पड़ी वह घर से निकलकर बाहर निकल पड़े। आननफानन में स्थानीय लोगों ने तेंदुआ के घर में घुसने की सूचना पुलिस को दी। तेंदुए के घर में घुसने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


टीम ने किया रेस्क्यू
स्थानीय लोगों ने घर में तेंदुआ घुसने की सूचना मिलने की सूचना वन विभाग टीम को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के टीम वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुआ को घर से रेस्क्यू किया। तब जाकर आस-पास के लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर प्रशासन पुलिस की टीम भी पहुंची हुई है। फॉरेस्टर अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा खुला था जहां तेंदुआ डिहरी के रिहायशी इलाके के एक घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि जिस घर में तेंदुआ घुसा वह शिक्षिका सुप्रभा का घर था। फिलहाल वन विभाग की टीम अगली कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें