पटना के कंकड़बाग स्थित बहुमंजिली इमारत में पुलिस ने की घेराबंदी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इमारत में घुसे चार से पांच अपराधी
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चार से पांच अपराधी पांच मंजिली इमारत में घुसे। इसके बाद पटना पुलिस यहां पहुंची। अंदर से चार से पांच राउंड गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स की यूनिट बुलाई गई। इसी बीच एनकाउंटर में मारे जाने के डर से दो अपराधियों ने सरेंडर कर दिया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और साथियों के बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है। अबतक की सूचना के अनुसार तीन अपराधी और हैं, जिन्हें दबोचने के लिए हथियारबंद पुलिस मुस्तैदी से लगी हुई है।