फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Time Patna : पटना में स्कूलों का समय फिर बदला; भीषण गर्मी के कारण डीएम की कोर्ट का फैसला

Thu, 25 Apr 2024 11:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पटना के सभी विद्यालयों पर यह कानून लागू करने का निर्देश जारी किया है। निर्देश की कॉपी शिक्षा विभाग से संबंधित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन
स्कूल छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले में भीषण गर्मी और लू की चपेट को देखते हुए पटना के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को फ्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केदो में दसवीं कक्षा तक की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि 10:30 से 4:00 बजे तक प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी का यह निर्देश 26 अप्रैल से प्रभाव से जारी हो जाएगा जो 30 अप्रैल तक रहेगा। पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पटना के सभी विद्यालयों पर यह कानून लागू करने का निर्देश जारी किया है। निर्देश की कॉपी शिक्षा विभाग से संबंधित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए जारी किया है।

विज्ञापन


29 अप्रैल तक मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 29 अप्रैल तक बिहार के अधिकांश जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए विद्यालय ने भी अपने टाइम टेबल में बदलाव किया है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को इस मौसम में काफी सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है। मौसम विभाग का यह मानना है कि आगामी 25 मई से 29 मई तक दक्षिणी भागों के अधिकांश स्थानों पर लू (हीट वेव) उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर उष्ण लहर की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व जिलों के कुछ स्थानों पर लू की संभावना बताई है।

पटना का पारा 40 डिग्री पार
मौसम विभाग ने बिहार के एक दो जिले को छोड़कर अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड की है। इन जिलों में पूर्णिया 40 डिग्री, मोतिहारी 40.2, सुपौल 40.6, दरभंगा 40 डिग्री, बेगूसराय 40 डिग्री, भगवानपुर 40.1, मधेपुरा 40.1, फारबिसगंज 40.2 ,मोतिहारी 40.2, सहरसा 40.3 ,डेहरी 40.4 ,सुपौल 40.6, भागलपुर 40.6, पटना 40.7, वाल्मीकि नगर 40.7, गया 40.8, जीरादेई 41.0, जमुई 41.0,भोजपुरी 41.2, नवादा 41.3, खगड़िया 41.4, छपरा 41.5 ,औरंगाबाद 41.5, बांका 42.0, गोपालगंज 42.0, शेखपुरा 42.8 जो सबसे गर्म जिला के रूप में रिकॉर्ड किया गया है। मुजफ्फरपुर 39.0, पूसा 39.4, मधुबनी 39. 9, कटिहार 39.6, अररिया 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें