फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पशुपति पारस प्रिंस के साथ पहुंचे राबड़ी आवास, तेजस्वी यादव ने कहा- अब नहीं होगा खेला

Tue, 14 Jan 2025 08:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मकर संक्रांति के दिन मौसम भले ही काफी ठंडा रहा, लेकिन अंधेरा होते ही राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया। एनडीए के साथ रहने का दावा करने वाले पशुपति पारस पिछले गेट से राबड़ी आवास पहुंचे। हालांकि इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोई खेला नहीं होगा।
विज्ञापन
पशुपति पारस और प्रिंस के साथ तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ नेताओं के आवास पर धूम-धाम से मकर संक्रांति के अवसर चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर चिराग पासवान ने 5 साल बाद पार्टी कार्यालय पर धूम-धाम से मकर संक्रांति मनाया, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ कई मंत्री, सांसद और विधायक वहां पहुंचे और दही-चूड़ा का आनंद लिया। वहीं दूसरी ओर पारस गुट ने इस ठंढ़े मौसम में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


पिछली गेट से पारस पहुंचे राबड़ी आवास 
दरअसल राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस मंगलवार की देर शाम अंधेरा होते ही पिछली गेट से राबड़ी आवास पहुंच गए। राबड़ी आवास में करीब आधे घंटे तक पारस गुट के नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के साथ मीटिंग चली। इस मीटिंग में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ-साथ समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रिंस राज समेत पार्टी के कई नेता भी शामिल हुए। दिलचस्प यह रहा कि पशुपति पारस की गाड़ी राबड़ी आवास में पिछले दरवाजे से घुसी, लेकिन तेजस्वी यादव के निकलने की खबर के कारण मीडिया का जमावड़ा वहां लगा हुआ था। लिहाजा पशुपति पारस और प्रिंस राज समेत पारस गुट के नेता मीडिया के कैमरे में कैद हो गए।

मीडिया से नहीं किया सामना  
पशुपति पारस के संबंध में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही पशुपति पारस गुट एनडीए में खुद को अलग-थलग महसूस करने लगे हैं। बिहार विधान सभा चुनाव से पहले अब ये लोग अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में हैं। विगत कुछ दिनों से पशुपति पारस के महागठबंधन में शामिल होने की भी चर्चाएं हो रही हैं और शायद इसी का नतीजा है कि खरमास खत्म होते ही पशुपति पारस प्रिंस के साथ राबड़ी आवास पहुँच गये। अब मामला इसलिए काफी गर्म हो गया है क्यों कि यह मुलाक़ात रात के अंधेरे में इनका प्रवेश पिछले गेट से हुआ है।
विज्ञापन


अब कोई खेला नहीं होगा..
राबड़ी आवास से निकलने के बाद पशुपति पारस या प्रिंस राज समेत रालोजपा के किसी भी नेता ने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की। गाड़ी में बैठे सभी नेता मीडिया के कैमरे से बचते हुए तेजी से निकल गये। हां ये अलग बात है कि इस बात पर सवाल पूछने पर तेजस्वी यादव ने बस इतना ही कहा कि अब कोई खेला नहीं होगा..बस चुनाव होगा। 
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें