लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया।
- फोटो : अमर उजाला
पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ढाका बीडीओ, एसडीओ, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। सभी अधिकारी लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। जमकर उपद्रव मचाने लगे। लोगों ने अस्पातल परिसर में मौजूद गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे। इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। इसके बाद जिला पुलिस बल ने लोगों को खदेड़ दिया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वरीय अधिकारी के आदेश पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मरने वालों में तीन युवक की पहचान हो गई है। इनकी पहचान शिकारगज थाना क्षेत्र के छोटकी भलवहिया गांव निवासी देवेंद्र यादव, लहन ढाका गांव निवासी वसी अंसारी और हुसैन अंसारी के रूप में हुई।