फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चलती ट्रेन में आग लगने से हड़कंप; कोयला लोड था, अचानक ऐसा हुआ तो लोको पायलट ने रोकी गाड़ी

Fri, 31 Jan 2025 10:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कोयले में स्वतः स्फुरण के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेल प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर शुकवार सुबह एक कोयला लदी मालगाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के 20वें बोगी से धुआं उठता देख चालक ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कोयले में स्वतः स्फुरण के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेल प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। खबर प्रेषित किए जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी है और रेलवे की तकनीकी टीम मामले की जांच में जुट गई है।

एक घंटे के बाद रेल यातायात हुआ सामान्य 
वहीं गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी में आग लगने के बाद कुछ देर तक रेल यातायात प्रभावित हो गया था। हालांकि आरपीएफ के जवानों की सूझबूझ के कारण शीघ्र आग पर काबू पाया गया। हालांकि उक्त रेलखंड पर करीब एक घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। एक घ़ंटे के बाद रेल परिचालन सामान्य हो गया। इस संबंध में कोडरमा के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। कोयला लदी मालगाड़ी से थोड़ी -थोड़ी धुंआ निकल रहा था। सूचना मिलते ही धुआं निकल रहे डब्बे में पानी की छिड़काव कराया गया। कुछ देर के बाद पूरी तरह सामान्य हो गया। किसी प्रकार का रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें