फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दशहरा का मेला देखने जा रहे थे बाइक सवार और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Mon, 23 Oct 2023 12:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar News : एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक दशहरा का मेला देखने जा रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में बाइक एवं ऑटो में आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कुटकुरी गांव निवासी विनोद रविदास के पुत्र विकास कुमार (25) के रूप में की गई है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के दनई ओबरा पथ स्थित चंद्रहेटा कड़सारा गांव के पास की है।

विज्ञापन


दशहरा का मेला देखने जा रहे थे तीन युवक 
घटना के संबंध में मृतक के भाई विशाल कुमार का कहना है कि मेरा भाई विकास कुमार, गांव के ही रवि शंकर पासवान के पुत्र सौरव कुमार और सूबेदार पासवान के पुत्र घनश्याम कुमार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रफीगंज मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान रफीगंज से अचूकी की ओर जा रहे टेंपो से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में विकास कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार सौरभ कुमार और घनश्याम कुमार तथा ऑटो में सवार अचुकी गांव के वीरेंद्र पासवान के पुत्र सिंधु कुमार (23), ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र सच्चिदानंद पासवान (20), अचुकी गांव के ही स्वर्गीय विदेश्वर पासवान के पुत्र सुधीर कुमार (20) सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इसी वर्ष हुई थी शादी 
घटना की जानकारी मिलते ही 112 रफीगंज एम्बुलेंस एवं रफीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और आननफानन में उन्हें रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर एस नारायण ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें औरंगाबाद रेफर कर दिया। डॉ एस नारायण ने बताया कि सभी घायलों का स्थिति काफी गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया गया है। सूचना पाते ही मृतक के परिजन, थानाध्यक्ष गुफरान अली, पीएसआई अभिषेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई विशाल कुमार का कहना है कि विकास कुमार की शादी इसी वर्ष हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें