फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : घर में घुसकर वृद्ध को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; जमीनी विवाद में गई जान

Tue, 14 Jan 2025 09:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी से मामले का खुलासा हो पायेगा। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में अपराधियों ने घर में सो रहे वृद्ध की ग़ोली मारकर हत्या कर दी। घटना आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट की है। मृतक की पहचान गायघाट निवासी निजामुद्दीन मियां (70)  के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


अहले सुबह अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
 घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि निजामुद्दीन मियां अपने घर में अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे, तभी अहले सुबह कुछ अज्ञात अपराधी आये और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे दी। अचानक हुए गोलीबारी में निजामुद्दीन मियां की वहीं मौत हो गई। गोली लगते ही निजामुद्दीन मियां की पत्नी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। स्थानीय लोगों नने घ्जतना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

जमीनी विवाद में हुई हत्या, परिजन हैं खामोश  
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि निजामुद्दीन मियां का गांव के ही दबंग लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। इस वजह से उसको कई बार जान से मार देने की धमकी मिल रही थी। हालांकि इस मामले पर परिजन कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने उनकी खामोशी का कारन उनको मिल रही धमकी ही है। इस संबंध में पुलिस कहन है कि परिजनों ने थाना में अब तक आवेदन नहीं दिया है, जिस वजह से मामले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जायेगा। फिर आरोपियों की पहचान होने पर मामले का खुलासा हो पायेगा। हत्या के मामले पर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


                               

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें