फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेड कारपेट पर नीतीश लड़खड़ाए; गवर्नर के साथ पहुंचे थे पटना यूनिवर्सिटी, बॉडीगार्ड ने संभाला

Tue, 05 Sep 2023 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : पिछली बार भीगे कारपेट पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का पैर फंसा था। इस बार उनके सामने सूखे रेड कारपेट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लड़खड़ाए। दीवार का सहारा मिलने के कारण गिरने से बच गए।
विज्ञापन
सीएम नीतीश को संभालते उनके बॉडीगार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछली बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गीले कारपेट पर फिसल गए थे। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने लिए बिछी रेड कारपेट पर लड़खड़ा गए। वह किसी तरह दीवार का सहारा लेकर गिरने से बचे। सामने रहे बॉडीगार्ड ने लपककर उन्हें सहारा दिया। इसके बाद फिर से मुख्यमंत्री उठ खड़े हुए। इसके बाद राज्यपाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल के साथ पटना विश्वविद्यालय में नव सौंदर्यीकृत नए व्हीलर सीनेट हॉल का लोकार्पण किया।

विज्ञापन




अचानक सीएम नीतीश का पैर फिसल गया है और वह लड़खड़ा गए
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नीतीश कुमार पटना विश्वविद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान व्हीलर सीनेट हॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। राज्यपाल मंच पर चढ़े। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार आए। एक ओर राज्यपाल थे। दूसरी तरह जाने के लिए सीएम नीतीश कुमार आगे बढ़े ही थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया है और वह गिर पड़े। गिरते ही फौरन सीएम सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने उन्हें संभाला और फिर वापस से सीएम उठ खड़े हुए।

पहली बार पटना विवि के कार्यक्रम में राज्यपाल अर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार एक साथ पहुंचे
दरअसल, पटना विश्वविद्यालय के नए व्हीलर सीनेट हॉल का भी उद्घाटन किया जाना था। इसको लेकर विवि प्रशासन की ओर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया था। ऐसे में नीतीश कुमार जब स्टेज पर पहुंचे तो यह हादसा हुआ। बता दें कि विवि के किसी भी कार्यक्रम में कुलाधपति सह राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार मंच साझा कर रहे हैं।  व्हीलर सीनेट हॉल का नव सौन्दर्यीकृत किया गया है। शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त 35 शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। 21 शिक्षक एवं कर्मचारी भी सम्मानित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें