फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीएम की बातों से शिक्षा मंत्री हुए असहज; कहा- ऐ, खड़ा हो, आपको जानबूझकर दिया है यह विभाग

Sat, 01 Mar 2025 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने कई कार्यक्रमों में मंच पर किसी अधिकारी को कुछ कह दिया है। आज भी ऐसा ही हुआ। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को अचानक उठकर खड़ा होने के लिए कह दिया। लेकिन उन्होंने जिस तरह से कहा, उस बात की अब खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में आये, मौका था शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का, जिसमें उन्होंने शिक्षा मंत्री को की ओर इशारा करते हुए कहा- 'ऐ, खड़ा हो। आपको जानबूझकर हमने ये विभाग दिया है। ठीक से काम करवाइए।' इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला शिक्षिकाओं को भी कहा- 'आप लोग क्यों चुप हैं। हम लोगों ने कितना महिलाओं को आगे बढ़ाया है। आप लोग भी खड़े होकर मुस्कुराइए। देखिए कितना काम हो रहा है।'

विज्ञापन



ऐ, खड़ा हो, आपको जानबूझकर हमने ये विभाग दिया है
दरअसल नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देते हुए नियुक्ति पत्र बांट रहे थे, तभी अचानक उन्होंने उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा- 'आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए। ठीक से सब जगह काम करवाइए। समझ गए न।' फिर उन्होंने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा- 'ऐ, खड़ा हो। आपको जानबूझकर हमने ये विभाग दिया है। ठीक से काम करवाइए।' मुख्यमंत्री के ऐसा कहने के बाद शिक्षामंत्री थोड़ी देर के लिए असहज हो गये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐसा कहने के बाद शिक्षा मंत्री के साथ-साथ सभी मंत्री भी उठकर खड़े हो गये। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर कहा कि जिनका डिपार्टमेंट है सिर्फ उनको खड़ा होने के लिए कह रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नियोजित शिक्षक अब बन गये विशिष्ट शिक्षक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सक्षमता परीक्षा-2 के 59028 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र वितरण किया है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजन किया गया था, जिसमें 55845 प्राथमिक शिक्षक, 2532 माध्यमिक शिक्षक और 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हुए। नियुक्ति पत्र लेने के बाद नियोजित शिक्षक राज्य कर्मी बनते हुए विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे। इस मौके पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ-साथ मंत्री विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी और शिक्षा विभाग के एसीएस सिद्धार्थ भी मौजूद थे।

       
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें