फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गए पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, पिस्टल और गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2024 12:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Madhabuni News:हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधबुनी में मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गए पड़ोसी की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना नरहिया थाना क्षेत्र के भपटीयाही छजना गांव की है। मृतक की पहचान गणेश राय के पुत्र रोहन राय (20) के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतक के दादा नरेंद्र नारायण साह ने बताया कि गुरूवार की देर शाम रात्रि तकरीबन 8 बजे के आसपास रोहन गांव में भोज खाकर आया था। घर आने के बाद उसने देखा कि  गांव के रामू राय का पुत्र वरुण राय किसी बात को लेकर अपनी मां सजन देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसे देख रोहन राय  झगड़ा छुडाने गया और  वरुण राय को समझाने लगा। लेकिन वरुण राय रोहन राय से ही उलझ गया और अपने पास रखे लोडेड पिस्टल से रोहन राय के कमर के ऊपर सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के कारण रोहन राय वहीं गिर पड़ा। गोली लगने से रोहन राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वरुण राय वहां से फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद वरुण राय की खोज में छापेमारी शुरू कर दी। गांव में ही छुपे वरुण राय को पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
 .
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें