फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पड़ोसी ने करवाया ढ़ाई साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने बताई वजह

Wed, 14 Feb 2024 11:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : ढाई साल का बच्चा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। पांच दिन गुजर गये और फिर छठे दिन पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। फिर पुलिस ने बताई पूरी कहानी।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ अपहृत बच्चा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में 8 फरवरी को ढाई साल का लड़का अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं  पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने थाना में बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया। फिर पुलिस ने उस बच्चे की खोजबीन शुरू की और 6 दिन पर उस बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी ने जब अपहरण की कहानी सुनाई तब पुलिस भी दंग रह गई। मामला साफियाबाद ओपी क्षेत्र के हसनगंज मुसहरी की है।

विज्ञापन


पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम 
साफियाबाद ओपी क्षेत्र के हसनगंज मुसहरी से जवाहर मांझी का ढ़ाई वर्षीय पुत्र विशाल खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं  पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने साफियाबाद ओपी में बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसी दौरान बुधवार को अपहृत बच्चे की नानी कमली देवी को पता चला कि विशाल को उसके आंगन से पड़ोस के ही विनोद मांझी का पुत्र मनीष मांझी बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया था। जिसके बाद विशाल की मां राजनंदिनी और नानी कमली देवी ने पुलिस को बताया कि मनीष से अगर कड़ाई से पूछताछ हो तो विशाल का पता लगाया जा सकता है। क्योंकि 8 फरवरी को विशाल को मनीष के साथ जाते देखा गया है।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 
पूरे मामले की जानकारी के बाद साफियाबाद ओपी पुलिस एक्टिव हुई और मनीष को उसके घर से उठाया। मनीष से जब पुलिस ने कड़ाई दिखाई तो कहा कि विशाल अभी सकुशल है जो ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्दीपाड़ा मोहल्ले में कृष्ण कुमार यादव के पास है। इसके बाद पुलिस ने ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस के सहयोग से बद्दीपाड़ा मोहल्ला पहुंच बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में मनीष मांझी की निशानदेही पर बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए बद्दीपाड़ा मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार यादव, जमालपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी मयंक कुमार और विशाल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें