फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : थाने में मुंशी ने मांगी रिश्वत, थानेदार ने कहा- बिना दिए काम नहीं करता है मुंशी, अब वीडियो वायरल

Fri, 17 May 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar : हम 15 साल से थाना चला रहे हैं। हर थाना के मुंशी को दो-चार-पांच सौ रुपए देना ही पड़ता है। कोई नई बात नही है, रिकॉर्डिंग करना है, कर लीजिए। हम खुलेआम बोलते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 
विज्ञापन
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल के पिपरा थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पिपरा थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय दास थाने के मुंशी द्वारा अवैध वसूली को अपनी सहमति देते नजर आ रहे हैं। थाना अध्यक्ष कहते हैं कि बतौर थानेदार उन्होंने 15 साल नौकरी की है और ऐसा कोई थाना नहीं रहा, जहां मुंशी 200 और 500 रुपए लिए बिना काम करता हो। 1 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में इंस्पेक्टर संजय दास मुंशी के अवैध वसूली को जायज ठहरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बुधवार की रात का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में थाना अध्यक्ष के अलावा दो-तीन अन्य चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में थाना अध्यक्ष किसी महिला को समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

विज्ञापन


मारपीट मामले की शिकायत पर मुंशी ने मांगा खर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना बुधवार शाम की है, जहां पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलापट्टी पंचायत वार्ड 3 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसका आवेदन लेकर घायल पक्ष के लोग पिपरा थाना पहुंचे। लेकिन थाना में आवेदन लेने के बदले यहां उनसे पैसों की डिमांड की जाने लगी। थाना में आवेदन देने के लिए पहुंचे पीड़ित पक्ष के राधेश्याम मंडल ने बताया कि गांव के ही विद्यानंद मंडल से जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसका आवेदन देने पिपरा थाना पहुंचे। थाना में मौजूद मौजूद मुंशी ने खर्चा देने की बात कही। लेकिन चूंकि पीड़ित पक्ष के लोग इसके लिए सक्षम नहीं रहने के कारण थाना में आवेदन नहीं लिया जा रहा था। आवेदन लेकर घंटों इंतजार करना पड़ा। फिर थानाध्यक्ष संजय दास से मुलाकात हुई और अपनी समस्या उन्हें बताई। जहां थानाध्यक्ष भी मुंशी को रुपए देने की बात कहने लगे।

मुंशी द्वारा रुपए की मांग नई बात नहीं
पीड़ित के अनुसार थानाध्यक्ष से जब मुंशी की शिकायत की गई तो पहले उन्होंने यह पूछा कि रुपए किसने मांगे। वही उन्होंने कहा कि हम 15 साल से थाना चला रहे हैं। हर थाना के मुंशी को दो-चार-पांच सौ रुपए देना ही पड़ता है। कोई नई बात नही है, रिकॉर्डिंग करना है, कर लीजिए। हम खुलेआम बोलते हैं। बहरहाल, थानाध्यक्ष की बातें मोबाइल कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा- जांच हो रही है, करेंगे कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल पिपरा थाना का यह वीडियो सुपौल एसपी तक भी पहुंचा। एसपी शैशव यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें