31 मार्च तक सभी को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ
जनक राम ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि 31 मार्च 2025 तक बिहार के सभी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां
मंत्री जनक राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए आम जनता को अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दौरा बिहार में एनडीए की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
बैठक में कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, जदयू प्रदेश महासचिव शुभानंद मुकेश, भाजपा नेता पवन मिश्रा, विस प्रभारी संजीव, जदयू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एनडीए की मजबूती और आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।