मंत्री अशोक चौधरी ने दिखाया तेजस्वी का वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
राजद का काम झूठी बात का प्रचार करना है
मंत्री ने कहा कि राजद का काम झूठी बात का प्रचार करना है क्योंकि राजद के द्वारा वीडियो गेम शुरू किया गया है तो मैं भी आपके सामने कुछ वीडियो को सार्वजनिक करता हूं। पहले वीडियो में
में लालू प्रसाद यादव ने खुद कहा है कि मुझे मुख्यमंत्री बनाने में नीतीश जी की क्या भूमिका है। दूसरे में तेजस्वी यादव हर जगह रहते हैं कि नौकरी हमने दिलाया। तेजस्वी खुद क्या कहते हैं नौकरी के बारे में? इसका जिक्र है। और, तीसरे वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि कैसे लालू जी यह कह रहे हैं कि सबसे पहले नीतीश जी को हमने फोन किया था।
यह तीनों वीडियो कार्यकर्ताओं के मनोबल को ताकत देगा
अशोक चौधरी ने कहा कि यह तीन वीडियो हम आज जारी कर रहे हैं जो हमारे कार्यकर्ताओं के मनोबल को ताकत देगा और दलित पिछड़ा वर्ग के वे लोग जो पिछले 18, 19 वर्षों से नीतीश जी के झंडे को मजबूती से थामे हुए हैं, उनका मनोबल ऊंचा हो किसी ने क्या कहा या नहीं कहा उससे ज्यादा महत्व हमारे लिए यह रखता है कि हमारे जो जमीनी कार्यकर्ता है उनको इन सब चीजों की जानकारी रहे।
इसी बिहार में 118 नरसंहार हुए थे
राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो प्रदेश 118 नरसंहार का बिहार था, 22000 करोड़ के बजट का बिहार था, 2-2 जेल ब्रेक वाला बिहार था, पूरी तरीके से मध्य बिहार लहूलुहान था नरसंहार में फंसा हुआ था, वैसी स्थिति वाला बिहार नीतीश कुमार को मिला था। आज जो बच्चे हमारे 18 साल के 19 साल के हैं उनको यह बात नहीं पता है कि नीतीश कुमार जी से पहले वाला बिहार कैसा था। जो बड़े-बड़े लोग आज क्लेम कर रहे हैं कि बिहार उतनी गति से आगे नहीं बढ़ा जितनी गति से बढ़ सकता था उनको पता नहीं है कि किन विषम परिस्थितियों वाला यह बिहार था जहां जातीय उन्माद अपनी चरम पर था धार्मिक उन्माद अपनी चरम पर था कोई ऐसा ईद और बकरीद नहीं होता था जहां जाती और धार्मिक उन्माद नहीं होता था और आज नीतीश कुमार के 18 साल के कार्यकाल में एक भी धार्मिक उन्माद नहीं हुआ हैl