फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : यूपी के रहने वाले मेडिकल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मंदिर से पूजा करने के बाद खुद की ले ली जान

Sun, 29 Jun 2025 06:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास

सार

Suicide Case : सुबह से दिन सामान्य ही था। सुबह उठा, स्नान किया और फिर मंदिर चला गया। मंदिर से लौटा, खाना खाया फिर अपने कमरे में चला गया। फिर यूपी के रहने वाले मेडिकल के छात्र ने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिससे पूरा परिवार शोक के सागर में डूब गया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में यूपी के रहने वाले युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामानुज सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर की है, जहां वह किराए के मकान में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर पटना एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इधर मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पिता पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- छह साल तक दरिंदगी करते रहे, विरोध करने ऐसा करते थे

मृतक गोलू कुमार अपने परिवार के साथ बिहटा के शिवशक्ति नगर के रहने वाले रामजी शर्मा के मकान में पिछले कई वर्षों से किराए के फ्लैट में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन

 घटना के संबंध में मृतक गोलू कुमार के बड़े भाई रोहित कुमार ने बताया कि हमलोग मूल रूप से गाजीपुर यूपी के रहने वाले हैं, लेकिन बिहटा में  पिछले 40 साल से अपने परिवार के साथ रहते हैं। मेरे पिताजी का मेडिकल दुकान है। मृतक के भाई रोहित ने बताया कि आज गोलू स्नान कर पूजा करने मां वन देवी मंदिर गया। पूजा करने के बाद परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। काफी देर दे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ने लगी। फिर दवाजा खोलने के लिए आवाजें भी लगायी गयीं लेकिन कुछ कोई असर नहीं हुआ। फिर मां ने देखा कि गोलू कुमार ने गमछा से आत्महत्या कर लिया है जिसके बाद सभी लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सरकारी गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा; यह मांग कर रहे

इधर घटना को लेकर बिहटा थाना के एसआई मो. अली शेख ने बताया कि बिहटा पुलिस को सूचना मिली कि शिवशक्ति नगर में एक मकान में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। फिर पटना एफएसएल की टीम को सूचना दी गई। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन आने के बाद मामले की जांच आगे  बढ़ाई जाएगी। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई रोहित कुमार ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है उनका मानना है कि गोलू कुमार मानसिक रूप से बीमार था, जिसके कारण यह घटना हो सकती है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें