रेलवे प्रशासन ने किउल-गया रेलखंड के दोहरीकरण के कार्य को देखते हुए वारसलीगंज एवं नवादा स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है।
जानिए कौन सी ट्रेन हुई हैं रद
29 जून 2024 से 02 जुलाई 2024 तक इन ट्रेनों को रद किया गया है
1. 03386 गया-झाझा पैसेंजर
2. 03385 झाझा-गया पैसेंजर
3. 03356 गया-किउल मेमू पैसेंजर
4. 03355 किउल-गया मेमू पैसेंजर
5. 03390 गया-किउल पैसेंजर
6. 03389 किउल-गया पैसेंजर
7. 03393 किउल-गया पैसेंजर
8. 03394 गया-किउल पैसेंजर 29 जून 2024 से 01 जुलाई 2024 तक रद्द रहेगी।
पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -
रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु गोंडा-बुढ़वल तीसरी लाइन के कमीशनिंग के हेतु गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
02 जुलाई 2024 को नई दिल्ली एवं सीताढ़ी से खुलने वाली गाड़ी सं.नई दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04004/04003) का परिचालन रद रहेगा ।
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें -
1. 29 जुन, 2024 को सहरसा से खुलने वाली दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस (22551) अब मनकापुर-अयोध्याधाम-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलायी जायेगी।
2. 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2024 को सहरसा से खुलने वाली सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553) अब मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
3. सहरसा से 01 जुलाई, 2024 को खुलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस अब मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
4. दरभंगा से 29 जून एवं 01 जुलाई से 04 जुलाई तक खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल अब मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
5. दरभंगा से 29 जून, 2024 को खुलने वाली 05537 दरभंगा-दौराई स्पेशल परिवर्तित मार्ग बस्ती-मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी।
6. बरौनी से 29 जून, 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2024 को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
7. बरौनी से 01, 02 एवं 03 जुलाई, 2024 को खुलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अब मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
8. बरौनी से 01 जुलाई, 2024 को खुलने वाली 12521 बरौनी-एरणाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
9. बरौनी से 01 जुलाई, 2024 को खुलने वाली 04061 बरौनी-दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
10. मुजफ्फरपुर से 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2024 को खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
11. मुजफ्फरपुर से 29 जून, 2024 को खुलने वाली 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी।
12. कटिहार से 02 जुलाई, 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -
1. गाड़ी सं. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 03 जुलाई, 2024 को165 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी।
2. गाड़ी सं. 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस गुवाहाटी से 03 जुलाई, 2024 को 165 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी।
3. गाड़ी सं. 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस जम्मूतवी से 03 जुलाई, 2024 को 75 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी
नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें - कटिहार से 29 एवं 30 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस रास्ते में 55 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। उक्त बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।