फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख

Tue, 06 May 2025 09:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar : आज बिहार में अमंगल के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसमें एक साथ 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी बारात जा रहे थे, लेकिन गाड़ी तेज गति में होने के कारण अचानक सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। सीएम  नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुःख जताया है।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मंगलवार की सुबह अमंगल के साथ शुरू हुई। घर में शादी की ख़ुशी एक मिनट में मातम में तब्दील हो गया। कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास की है। इस घटना में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार सहित तीन अन्य लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Murder Case : दुल्हन के फुफेरे भाई ने दूल्हे को क्यों मरवाया? शादी से नाराजगी बता रही पुलिस, वजह को लेकर चर्चा

स्कॉर्पियो में सवार थे 10 लोग
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ढिबरा बाजार बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया से स्कॉर्पियो पर 10 व्यक्ति सवार होकर बारात के लिए कुर्सेला के पास कोशकीपुर जा रहे थे। तभी चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के समीप सड़क पर खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर और बिखरे मक्का के कारण स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। इस भयंकर टक्कर में आठ लोगों की घटनासथल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। घटना होते ही स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और आननफानन में सभी घायलों को समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -NEET 2025: ₹20-30 लाख में नीट परीक्षा पास... विक्रम भी संजीव मुखिया से जुड़ा तो नहीं! बिहार में भी खेल

स्थानीय लोगों ने तत्परता से की मदद 
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गये। फिर लोगों ने पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल हुये दो लोगों, जिनका इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

]  

                             

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें