फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Metro Accident: पटना मेट्रो के निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा; लोको पायलट समेत दो की मौत, पांच घायल

Tue, 29 Oct 2024 02:58 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पटना में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि एक बड़े हादसे में मेट्रो लोको पायलट समेत दो की मौत हो गई, जबकि पांच बेहद गंभीर स्थिति में भर्ती हैं। हादसा पटना मेट्रो के निर्माणाधीन टनल-1 में हुआ।
विज्ञापन
पटना मेट्रो के लिए काम जारी, निर्माणाधीन सुरंग में हादसा - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती ट्रेन का जैसे ब्रेक फेल होता है, कुछ उसी तरह का हादसा पटना मेट्रो के निर्माणाधीन टनल में हुआ। पटना विश्वविद्यालय रूट पर हुए इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह को अस्पताल ले जाया गया। छह घायलों में से एक की मौत अस्पताल में हो गई। सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले हाइड्रोलिक लोको का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। अशोक राजपथ पर एनआईटी मोड़ के पास टनल में जिस समय हादसा हुआ, करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। काम के समय पटना मेट्रो के किसी अधिकारी के नहीं होने की बात कहते हुए मजदूरों ने इस दुर्घटना के बाद जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन



अचानक लोको का ब्रेक फेल हो गया
हादसा रात दस बजे के आसपास टनल के अंदर हुआ, जबकि बाहर इसकी सूचना आने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इसके बाद पहले पुलिस पहुंची, फिर आधी रात से बचाव कार्य शुरू हो सका। अशोक राजपथ पर पटना मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का काम कर रहे दो मजदूरों को बाहर निकालने में सफलता मिली। पटना पुलिस ने बताया कि दो घायल व्यक्तियों को PMCH में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक मजदूर और लोको पायलट शामिल है। मजदूरों ने बताया कि हादसे के वक्त टनल में 25 अधिक लोग काम कर रहे थे। काम कर रहे मजदूरों ने कहा कि अचानक लोको का ब्रेक फेल हुआ और जिसके कारण घटना हुई।

विज्ञापन

सामान ले जाने वाले लोको का ब्रेक फेल, कट गया पायलट

पटना मेट्रो के लिए काम जारी, निर्माणाधीन सुरंग में हादसा - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला
रात ढाई बजे तक तीन लोगों की मौत
पटना मेट्रो के किसी निर्माणाधीन स्थल पर यह अब तक का सबसे बड़ा हादसा है। मौत पहले भी हो चुकी है, लेकिन टनल में काम के दौरान तकनीकी खामी के कारण इस तरह का हादसा पहले नहीं हुआ था। मजदूर समेत लोको पायलट रात आठ बजे से सुबह आठ बजे की शिफ्ट में रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले लोको का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित हुआ हाइड्रोलिक लोको एक जगह पर जाकर रुका तो मजदूरों में अफरातफरी मच गई। ओडिशा निवासी लोको पायलट का शरीर टुकड़े में बंटा देख चीख-पुकार मच गई। घायल होने से बचे मजदूरों ने ही अपने साथियों को टनल से बाहर निकाला। छह मजदूर अस्पताल ले जाए गए। पटना मेट्रो के आधिकारिक बयान के अनुसार रात ढाई बजे तक दो की मौत हुई है, जबकि पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें