फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीएम आवास के पास पुतला जलाते हुए युवक चिल्लाया- भाजपा नेता ने हत्या करा दी; पुलिस के खिलाफ गुस्सा

Mon, 28 Oct 2024 01:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सीएम आवास में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे, उस समय बाहर मीडिया का जुटान था। तभी एक युवक पुतला जलाए हुए बिहार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ अचानक दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
सीएम आवास के पास पुतला जलाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के पास सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक के वक्त ही सीएम आवास के गेट से कूछ दूर पर एक युवक पुतला जलाकर आत्मदाह की बात करने लगा। जब तक सुरक्षा कर्मी उसे पकड़ते तक तक वह जोर जोर से पटना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। वह पटना पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था। सुरक्षाकर्मी ने उससे पूछा कि क्यों ऐसा कर रहे तो चिल्लाते हुए बोला कि भाजपा नेता ने मेरी हत्या की हत्या करवा दी। मैं थानेदार से लेकर एसपी तक से न्याय की गुहार लगा चुका हूं लेकिन पटना पुलिस ने अब तक इस मामले कोई सुनवाई नहीं की। मेरी मां को न्याय नहीं मिला इसलिए अब मैं अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लेना चाहता हूं। युवक इतना बोल ही रहा था कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें