फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फिरंगी दुल्हन पर आया देसी दूल्हे का दिल, समाज के न नुकर के चलते करना पड़ा इंतजार, अब हुई प्यार की जीत

Fri, 05 May 2023 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

कहा जाता है प्यार करने वाले गांव समाज के सारे बंधन तोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला खगड़िया जिले में सामने आया है। जहां प्यार की जीत हुई और घर वालों के आशीर्वाद से दोनों प्रेमी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई।
विज्ञापन
फिरंगी दुल्हन पर आया देसी दूल्हे का दिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मामला खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कन्हैयाचक का है। कन्हैयाचक के संजीव चौधरी ने जर्मनी की बाला डेनिस हालैंड से शादी रचाई। बताते चलें कि दोनों प्रेमी युगल लंबे समय से जर्मनी में साथ रहते हुए काम कर रहे थे। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया, लेकिन घरवालों को जो जब पता चला तो घरवाले और समाज के लोग लंबे समय तक इस शादी को लेकर तैयार नहीं हुए। अंततः धर्म-जाति के बंधन मानने वाले माता-पिता अपने बेटे के प्यार के आगे नतमस्तक हो गए और दोनों के घर वाले ने शादी की इजाजत दे दी।

विज्ञापन


झारखंड के मधुपुर में आयोजित इस शादी समारोह में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों पक्षों ने बैंड बाजा बारात के साथ इस विवाह को संपन्न कराया। घर परिवार और समाज के लोग इस विवाह के साक्षी बने। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। एक विदेशी लड़की से प्यार कर उसे जीवन साथी बनाने का यह अनोखा मामला है। विवाह में शामिल होने के लिए कन्हैयाचक गांव से सैंकड़ों लोग झारखंड गए थे। जबकि हजारों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस विवाह का आनंद उठाया।

गांव के लोग अब उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब वह विदेशी दुल्हन कन्हैयाचक आएगी। वधू पक्ष के लोगों में उनके निकट के रिश्तेदारों के साथ-साथ कई अन्य देशों से वधू के दोस्त और सखियों भी आई थीं। उन्होंने भारत में होने वाली शादी में कई दिनों तक चलने वाले रस्मों का लुत्फ़ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें