लोकसभा चुनाव 2024 के सीटों का महागठबंधन में बंटवारा बुधवार को भी दिन में नहीं हो सका। बैठक तनावपूर्ण स्थिति में समाप्त हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ संजय यादव, कांग्रेस से मुकुल वासनी, रेनू गोपाल, सहित अन्य लोग शामिल हुए। काफी देर तक चले इस इस बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सहमति नहीं बन पाई। अब कांग्रेस की एक मीटिंग रात में हो सकती है। इस मीटिंग का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे करेंगे जिन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं को इस बैठक में बुलाया है। अब रात की बैठक में यह तय होगा कि कांग्रेस अब क्या करेगी।