फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव को लेकर चिराग ने दिया दो टूक जवाब, कहा- उनसे पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन विचारधारा अलग

Thu, 29 May 2025 08:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : हमारे पारिवारिक रिश्ते हमारे और उनके पिता से शुरू हुए थे। इसलिए, मेरे और उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं। हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं लेकिन हमारे बीच बहुत ज़्यादा वैचारिक मतभेद हैं, और यही चीज राजनीतिक गठबंधन को असंभव बनाते हैं।
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबंध में कहा कि हमारे पारिवारिक रिश्ते हमारे और उनके पिता से शुरू हुए थे। इसलिए, मेरे और उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं। हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं लेकिन हमारे बीच बहुत ज़्यादा वैचारिक मतभेद हैं, और यही चीज राजनीतिक गठबंधन को असंभव बनाते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि अगर यह संभव होता, तो हम 2020 के विधानसभा चुनाव में हाथ मिला लेते, लेकिन मैंने उस वक्त हर एक गठबंधन से लग रहकर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

 यह बातें चिराग पासवान ने नवादा में हुए तेजस्वी यादव के साथ हुए मुलाक़ात के बाद कही है। दरअसल नवादा के रहने वाले सेना के जवान मनीष कुमार की हाल ही में जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य अभियान के दौरान शहीद हो गये थे। इसी सन्दर्भ में चिराग पासवान मनीष कुमार के शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों से मिलने नवादा गए थे। उसी दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी वहां पहुँच गये, जहां एक दुसरे से दोनों की मुलाक़ात हो गई। वहां दोनों ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें