फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एसएसपी ऑफिस के पीछे चल रहा था धंधा, चायवाले के घर से शराब बरामद; दो सिपाही भी गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 12:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : एसएसपी कार्यालय के पीछे अचानक पुलिस बल पहुंच गई। पुलिस ने चाय दुकानदार के घर में घुस गई,  लेकिन दुकानदार मौके से फरार हो गया। लिहाजा पुलिस ने दुकानदार की पत्नी को पकड़कर थाना ले गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल से शराब बरामद करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया एसएसपी ऑफिस के ठीक पीछे एक चाय वाले के घर में मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। चाय बेचने वाले के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने की सूचना अबतक प्राप्त हुई है। चाय बेचने वाला शराब भी बेच रहा था। इसकी गुप्त सूचना मद्य निषेध विभाग को मिली थी। इसके बाद मंगलवार की रात विभाग की एक टीम छापेमारी कर रही है। चाय वाले का नाम राकेश कुमार बताया गया है, जो मौके से फरार होने में सफल रहा। टीम राकेश चाय वाले कि पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार में "द बर्निंग इंजन" से मची खलबली, लोगों की तत्परता से आग पर पाया काबू

इस संबंध में सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन ने बताया कि राकेश चाय वाले के द्वारा अवैध शराब बिक्री और भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राकेश फरार होने में सफल रहा लेकिन उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। छापेमारी अभी जारी है। इसलिए कितनी मात्रा में शराब जब्त की गई है, बताना मुश्किल है। उन्होंने बताया फरार राकेश के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।

 इस संबंध में सीनियर एसपी आनंद कुमार से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। स्थानीय लोगों का कहना है कि हो सकता है कि चूंकि यह मामला सीनियर एसपी कार्यालय से जुड़ा था, इसलिए कॉल नहीं उठाये। वहीं इस संबंध में सिटी डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि एसपी कार्यालय के समीप से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। साथ ही उत्पाद विभाग के लोगों ने दो बिहार पुलिस के जवानों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था दूसरा खेल, टीम पहुंची तो उड़ गये होश; केंद्रीय टीम जांच में जुटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें