फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले दूल्हा अगवा : जिस लौंडा नाच पर फिल्म बनी, उसके कलाकारों ने दुल्हन का घर लूटा, दूल्हे का अपहरण

Sat, 24 May 2025 12:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News : बिहार के सुप्रसिद्ध लौंडा नाच पर पिछले दिनों एक फिल्म भी आई थी। अब इसी कला के कलाकारों की एक काली करतूत चर्चा में है। इन कलाकारों को महफिल लूटनी थी, लेकिन दुल्हन के घर को लूट गए। जाते-जाते दूल्हे को अगवा कर लेते गए।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले में मंडप से लौंडा नाच पार्टी ने दूल्हे का अपहरण कर लिया। शुक्रवार रात करीब दो बजे लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों ने दुल्हन और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, घर से आभूषण और कीमती सामान लूटे और दूल्हे को अगवा कर लिया। पुलिस अब तक दूल्हे को मुक्त नहीं करा सकी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की शादी के लिए बारात साधु चौक मोहल्ले आई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए दूल्हे पक्ष ने लौंडा नाच पार्टी बुलाई थी। नाच के दौरान किसी बात पर मारपीट हो गई। इसके बाद लौंडा पार्टी के कई सदस्य दुल्हन के घर पहुंचे और वहां हंगामा और मारपीट शुरू कर दी। नाच पार्टी ने दुल्हन, उसकी मां विद्यावती देवी और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। इसके बाद ये लोग घर से आभूषण और कीमती सामान लूट ले गए और विरोध करने पर दूल्हे को पीटकर और उसे मंडप से ही अगवा कर लिया।

ये भी पढ़ें: Bihar News: सीएम नीतीश कुमार मिलेंगे पीएम मोदी से, डिप्टी सीएम भी रहेंगे दिल्ली में; जानें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु चौक निवासी सुनील कुमार और रमेश साह ने बताया कि नाच के दौरान लौंडा पार्टी के लोग हिंसक हो गए और लूटपाट के बाद दूल्हे को जबरन अगवा कर ले गए। दुल्हन की मां विद्यावती देवी और परिजन तेतरी देवी ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोपालगंज के साथ-साथ बरौली और सिवान पुलिस की मदद ली जा रही है, ताकि दूल्हे को जल्द मुक्त कराया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें