फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना, हरसिद्धि से लौटने के दौरान घेरकर मारा

Fri, 21 Feb 2025 08:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Murder case : शाम ढ़लते ही अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। उन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अगरवा निवासी कृष्णा सहनी के रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण सहनी हरसिद्धि से लौट रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अचानक उनपर गोली चलानी शुरू कर दी। गोली चलते ही वहां आसपास के लोग जुट गए। गोली मारकर अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने उसने आननफानन में अस्पताल पहुंचाया,  जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सदर,सीआई, थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई। मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी सदर ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन देन को लेकर घटना की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें