फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : छठे चरण के मतदान से पहले लालू यादव का बड़ा दांव, दलितों को साधने के लिए कही यह बात

Fri, 24 May 2024 10:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : भारतीय जनता पार्टी वाले कान खोलकर सुन लें, बाबा साहेब अवतारी पुरुष थे। उनका कार्य अमिट है। बाबा साहेब के संविधान की तरफ़ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे।
विज्ञापन
लालू प्रसाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठे चरण के मतदान से पहले लालू यादव ने एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने दलितों को साधने के लिए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का नाम लेते हुए भाजपा को खुली चुनौती दी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा था इसलिए नरेंद्र मोदी, बीजेपी और संघ भारत का संविधान और आरक्षण को ख़त्म करना चाहते है। लालू प्रसाद यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि 

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी वंचित वर्गों के महापुरुषों से इतनी नफ़रत क्यों करती है? बीजेपी चाहे कितनी भी चालाकी और साजिशें कर लें लेकिन वह बाबा साहेब के नाम, काम और संविधान को कभी भी नहीं मिटा सकते और ना ही हम वंचित, उपेक्षित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े / अतिपिछड़े एवं न्यायप्रिय वर्गों के लोग के साथ ऐसा होने देंगे। अंत में लालू प्रसाद यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी वाले कान खोलकर सुन लें, बाबा साहेब अवतारी पुरुष थे। उनका कार्य अमिट है। बाबा साहेब के संविधान की तरफ़ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें