फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विपक्षी एकता पर बैठक से पहले अचानक CM आवास पहुंचे लालू, 18 मिनट की बैठक में क्या बात हुई, जानें

Thu, 22 Jun 2023 08:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : लंबे अरसे के बाद अचानक सीएम आवास पहुंचे लालू प्रसाद 18 मिनट तक वहां रहे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
लालू यादव से मिले नीतीश कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी एकता की बैठक से पहले बुधवार देर रात राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव अचानक सीएम आवास पहुंच गए। वहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। लंबे अरसे के बाद अचानक सीएम आवास पहुंचे लालू प्रसाद 22 मिनट तक वहां रहे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। सूत्रों की मानें तो विपक्षी एकता की बैठक को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

विज्ञापन


हर गतिविधि का अपडेट ले रहे राजद सुप्रीमो
किडनी ट्रांसप्लांट करवाकर पटना लौटे लालू प्रसाद पहले से अधिक स्वस्थ नजर आ रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने लालू प्रसाद को काफी एहतियात बरतने को कहा है। लालू के आसपास रहने वाले बताते हैं कि बिहार की हर गतिविधि का राजद अध्यक्ष लगातार अपडेट रह रहे हैं। विपक्षी एकता की बैठक पर लालू प्रसाद पूरी नजर बनाए हुए हैं। उन्हें सीएम नीतीश कुमार की तबीयत के बारे में पता चला तो फौरन उनसे मिलने सीएम आवास पहुंच गए। 

स्वास्थ्य कारणों से तमिलनाडु नहीं जा सके थे सीएम नीतीश कुमार
विपक्षी एकता की बैठक को लेकर न्यौता देने के लिए सीएम नीतीश कुमार को तमिलनाडु जाना था। लेकिन, स्वास्थ्य कारणों से उनका दौरा अचानक कैंसिल हो गया। इसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री संजय झा तमिलनाडु जाकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिले थे। बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब है, इसलिए वह तमिलनाडु नहीं जा सके।  
विज्ञापन




तेजस्वी यादव बोले- गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है
इधर, पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक एक संकेत है कि 2024 में परिवर्तन होकर रहेगा। जनता के मुद्दों के लिए यह परिवर्तन जरूरी हैं। जनता के मुद्दे पर चुनाव होगें। मोदी के नाम पर चुनाव नहीं होगा। देश के लोगों को अपनी सरकार चुननी है। गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। हमलोग क्या नीति बनाएंगे यह बात बैठक में रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें