नामांकन दाखिल करते लालू प्रसाद।
- फोटो : सोशल मीडिया
लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे
अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें, हमलोगों की यही कामना है। सबलोग यही चाहते हैं। कुछ लोग उनकी स्वास्थ्य की बात कह रहे हैं। लेकिन, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। काम अभी भी हो रहा है और आगे भी लालू यादव के दिशा निर्देश से पार्टी को मजबूती मिलते रहेगी। इधर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लालू प्रसाद के करीबी जगदानंद सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दिए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी फैसला लेगी। जगदानंद सिंह हम लोग के सुख दुख के साथी हैं।
राजद ने पहली बार अतिपिछड़ा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
बता दें कि हाल में राजद ने पूर्व मंत्री
मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। तेजस्वी यादव ने उनके प्रदेश अध्यक्ष की बधाई देते हुए तब लिखा था कि बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है।