फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khan Sir Marriage : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खान सर की दुल्हन कौन बनी? खुद ही बताया- रिसेप्शन की तारीख भी

Tue, 27 May 2025 08:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: मशहूर शिक्षक खान सर अब एक से दो हो चुके हैं। उन्होंने गुपचप शादी रचा ली है। इसका खुलासा खान सर ने ही किया। उन्होंने छात्रों को शादी की पार्टी देने का भी वादा किया। आइए जानते हैं खान सर ने छात्रों के सामने क्या-क्या खुलासा किया। 
 
विज्ञापन
खान सर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैसल सान उर्फ खान सर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक लाइव क्लास में छात्रों के सामने अपनी शादी की बात कबूल की है। कहा कि मैंने शादी कर ली है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शादी करने की बात कही। इतना ही नहीं छात्रों को उन्होंने छह जून को पार्टी देने का भी एलान कर दिया। सोशल मीडिया पर खान सर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इधर, खान सर की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है। इसमें उनकी दुल्हन का नाम एएस खान बताया गया है। 

विज्ञापन


तारीख पहले ही तय हो चुकी थी
दरअसल, सोमवार रात लाइव क्लास के दौरान खान सर ने छात्रों से कहा कि मैंने तुमलोगों को एक बात नहीं बताई है। जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था तो मैंने शादी रचा ली। हालांकि मेरी शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी। इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर शुरू हो गया। मैंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है। इसलिए इस तनाव वाले माहौल के बीच किसी को आमंत्रण नहीं भेजा। 
यह भी पढ़ें: लालू परिवार में गूंजी किलकारी; फिर पिता बने तेजस्वी यादव, पुत्र रत्न की प्राप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा वजूद आपलोगों से ही हैं
सूत्रों की मानें तो खान सर पटना में दो जून को पार्टी देंगे। इसके बाद फिर से छह जून को छात्रों के अलग से भोज देंगे। खान सर ने छात्रों से कहा कि मैंने अपनी शादी की बात सबसे पहले आपलोगों को ही बताई है। क्योंकि, मेरा वजूद आपलोगों से ही हैं। अब आपलोगों के लिए भोज की व्यवस्था कर रहे हैं। भोज छह जून के आसपास दिया जाएगा। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें