फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: UP की लड़की से नहीं हुई शादी तो कटिहार के युवक ने हाजीपुर के होटल में लगाया फांसी, सुसाइड नोट मिला

Thu, 04 May 2023 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

बिहार के हाजीपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। युवक के कमरे में से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है कि वह यूपी की एक लड़की से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर स्टेशन के सामने शुक्ला रेसिडेंट होटल के कमरे में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने होटल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे से चेक आउट नहीं होने पर गेट तोड़कर कर देखा गया तो युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी नगर थाने पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


युवक की पहचान हो गई है, कटिहार का रहने वाला युवक रूपेश राज के रूप में पुलिस ने पहचान की है। सुसाइड नोट में लिखा गया है, कल होने वाले गर्लफ्रेंड की शादी से युवक नाराज था। युवक गुरुवार दिन में करीब एक बजे हाजीपुर के शुक्ला होटल में ट्रेन पकड़ने के नाम पर आया था और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे गए दो नंबर पर परिवार वालों को सूचना दे दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाकर पोस्टमॉर्टम करा रही है। सुसाइड नोट में पिता के बारे में लिखा गया है कि अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है और यह शादी  यूपी की रहने वाली लड़की से करना चाहता था, जिसकी मुलाकात यूपी में हुई थी। युवक ने कहा, हमारी गर्लफ्रेंड की शादी नहीं होगी तो हम किसी से शादी नहीं करेंगे और युवक हाजीपुर के होटल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें