फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रक्तदान कर घर लौट रहे पत्रकार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 30 Nov 2023 09:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Police : दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए एक युवा पत्रकार ने एक पीएचसी में रक्तदान किया। वहां से निकलते ही पीछे से अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में उन्हें फिर उसी PHC में लाया गया। 
विज्ञापन
पत्रकार बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक पत्रकार को रौंद दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव के पास की है। वह ओबरा प्रखंड के एक अखबार के पत्रकार बबलू कुमार थे। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बबलू ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे शिविर में रक्तदान कर बाइक से अपने गांव विशुनपुरा लौट रहे थे। तभी चपरी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने आननफानन में बबलू को इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। तुरंत उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बबलू की मौत हो गई। पत्रकार की मौत की खबर से औरंगाबाद के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी इस दुःखद हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। उनके गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें