फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीतीश सरकार में बढ़ते अपराध को लेकर सवाल उठाने वाले चिराग को मांझी की खरी-खरी, कहीं यह बातें

Sun, 13 Jul 2025 11:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि छिटपुट वारदातों को छोड़कर, बिहार में शांति है। यदि पिछले जंगलराज की तुलना की जाए, तो उस समय रायफल की नोंक पर लोग बाहर निकलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथी सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा अपने ही सरकार को घेरने वाले बयान के बाद सियासी घमासान जारी है। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उनके बेटी मंत्री संतोष सुमन इस पर प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे यहां एक कहावत है कि "गुड़ खाते, गुड अम्मे से परहेज़" यह ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि अपराध करवाएं राजद वाले, तोहमत सरकार पर, वाह रे गठबंधन धर्म। अब बिहार के मुख्यमंत्री निवास में माफियाओं की खातिरदारी नहीं होती बल्कि उन माफियाओं को ठोक दिया जाता है। 

विज्ञापन


बिहार में लॉ एंड ऑर्डर चुस्त और दुरुस्त है
वहीं बिहार सरकार आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने नसीहत दी है कि इस तरह की टिप्पणियों से गठबंधन में असहजता महसूस होती है। चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि बिहार अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेगा, यह समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है। संतोष कुमार सुमन ने गया जिले के गोदावरी स्थित आवास पर शनिवार को कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर चुस्त और दुरुस्त है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और सरकार पूरी तरह सक्षम हैं। कोई भी घटना घटने पर उसका बचाव नहीं किया जा सकता। घटनाएं घटती हैं और उनके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं। इन कारणों का पता लगाकर अपराधियों को पकड़ा जाता है और उन्हें सजा भी दी जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका के हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला और एनकाउंटर भी हुआ। तुरंत उद्भेदन हुआ और सजा देने का काम भी किया गया।
'नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय तेजस्वी के करीबी ने मांगे थे पैसे', RJD विधायक ने किया बड़ा दावा
विज्ञापन


छिटपुट वारदातों को छोड़कर, बिहार में शांति है
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि उन्होंने स्वीकार किया कि समाज में हर तरह के लोग होते हैं और कुछ सामाजिक लड़ाइयों के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन पहले की अपेक्षा अब इनकी संख्या बहुत कम हो गई है। जहां साल भर में 50,000 घटनाएं होती थीं, वहां अब 500 से 1,000 घटनाएं हो रही हैं। बिहार में बहुत सुधार हुआ है और इसे शून्य करने के लिए हम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




सभी के तालमेल से सरकार चल रही है
चिराग पासवान द्वारा बिहार में बढ़ती घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधने पर सुमन ने कहा कि हम सब गठबंधन के सहयोगी हैं और सभी के तालमेल से सरकार चल रही है। चिराग पासवान ने कुछ घटनाओं के बारे में सरकार का ध्यान आकर्षित किया है, जो राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी राजनीति में अपने विचारों को व्यक्त करना पड़ता है। कहीं-कहीं गलतियां और परेशानियां होती हैं, जिन्हें बैठकर चर्चा की जा सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी के लिए उपलब्ध हैं और उनसे बात की जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें