समाज की बेहतरी के लिए आमलोगों से साथ आने की अपील
सीनियर डायटीशियन रूपाली सिंह ने बिहार पुलिस का साथ देने का वादा करते हुए संकल्प लिया कि स्कूटी चलाते समय खुद तो हमेशा की तरह हेलमेट यूज करेंगी ही, इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगी। रुपाली का कहना है खुद की जान बचाने के लिए हेलमेट बहुत जरूरी है। मेडिकल की छात्रा और फेमस मॉडल और इंफ्लुएंसर त्रुशिका ने कहा कि हर न्यू ईयर पर हमलोग कोई न कोई रिजोल्यूशन लेते हैं। इसके तहत आज मैं यह संकल्प लेती हूँ कि मैं बिहार पुलिस का साथ दूंगी और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को जागरूक करने में अपना योगदान दूंगी। वहीं, मॉडल अंकिता झा ने नशे के विरुद्ध राज्य सरकार और बिहार पुलिस के अभियान में अपना सहयोग करने का संकल्प लिया है। अंकिता ने संकल्प लेते हुए कहा कि मैं बिहार पुलिस का हमेशा साथ दूंगी। नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने में अपना योगदान दूंगी, ताकि अपना बिहार और भी खुशहाल बने। पटना के स्टोरीटेलर उत्तम झा ने अपने वीडियो में कहा कि मैं बिहार पुलिस का साथ दूंगा और अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड हाई सेक्योर रखूँगा, इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति खुद भी जागरूक रहूँगा और दूसरों को भी करूंगा।
इन पांच संकल्पों के साथ खुद को बनाएं बेमिसाल
1. यातायात नियमों का पालन करें एवं खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।
2. नशे को कहेंगे गुड बाय, परिवार के साथ करेंगे इन्जॉय।
3. अफवाह नहीं फैलाएंगे, सद्भाव के साथ खुशियां मनाएंगे।
4. विधि व्यवस्था का करेंगे सम्मान अपराधमुक्त बिहार का करेंगे निर्माण।
5. व्यवहार में लाएंगे सुधार, महिलाओं का करेंगे सम्मान।
Influencer's Post
https://www.instagram.com/reel/DERgI06THV6/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
https://www.instagram.com/reel/DESG1Kbpxxn/?igsh=amxiZHcxdDhyamdw
https://www.instagram.com/reel/DER9h19teZx/?igsh=MW0zeTB5ZWd3M3dmZg==
https://www.instagram.com/share/BAc1Buhof-
Bihar Police Initiative
https://x.com/bihar_police/status/1874130897802305559?t=TiGs-SkHu7otXVsZTK0PkQ&s=19
https://x.com/bihar_police/status/1874161345308012839?t=9Dgch2-KPv9LIBwe379yeA&s=19