फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भागलपुर आने-जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, कई ट्रेनों के बदले गये मार्ग, यहां देखें सूची

Mon, 23 Sep 2024 07:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : जमालपुर- भागलपुर रेलखंड पर पर बाढ़ के बढ़ते दवाब के कारण इस रूट की कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जबकि कई के मार्ग बदल दिए गए हैं। रेलवे विभाग का कहना है कि बाढ़ का पानी जबतक घटता नहीं तब तक यही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
जमालपुर रेलखंड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के सुलतानगंज और रतनपुर स्टेशनों के मध्य पुल सं.-195 के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग भिओ बदल दिए गए हैं। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।

विज्ञापन


24 सितंबर को खुलने वाली ट्रेनें रद कर दी गई हैं- 
1.    पटना-दुमका-पटना एक्सप्रेस (13333/13334)
2.   सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ पैसेंजर स्पेशल (05573/05574)  
3.    जमालपुर-किउल-जमालपुर मेमू पैसेंजर (03433/03434)
4.     भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (13401/13402)
5.    भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (13419/13420)
6.    भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस (15553)
7.     साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस (13235/13236) 

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें 

1.   23 सितंबर को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा-गया एक्सप्रेस (13023) अब आसनसोल-झाझा-किउल के रास्ते चलेगी।
2.    24 सितंबर को गया से खुलने वाली गया-हावड़ा एक्सप्रेस (13024) अब किउल-झाझा-आसनसोल-बर्द्धमान के रास्ते चलेगी। 
3.    24 सितंबर को बांका से खुलने वाली बांका-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस (13241) अब बांका-जसीडीह-झाझा-किउल के रास्ते चलेगी।  
4.     23 सितंबर को आनंद विहार से खुलने वाली आनंद विहार- भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) अब किउल-झाझा-जसीडीह-बांका के रास्ते चलेगी।  
5.    दिनांक 24.09.24 को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग बांका-जसीडीह-झाझा- किउल के रास्ते 
विज्ञापन

6.    दिनांक 23.09.24 को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल का परिचालन परिवर्तित मार्ग किउल-जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते 
7.    दिनांक 23.09.24 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल का परिचालन परिवर्तित मार्ग कटिहार-मुंगेर-जमालपुर-किउल के रास्ते 
8.    दिनांक 24.09.24 को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12335 भागलपुर- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग बांका-जसीडीह-झाझा-किउल के रास्ते 
9.    दिनांक 24.09.24 को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 03483 भागलपुर- नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग बांका-जसीडीह-झाझा-किउल के रास्ते 
10.    दिनांक 23.09.24 को अगरतला से खुलने वाली गाड़ी सं. 20501 अगरतला-आनंद विहार तेजस एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग कटिहार-मुंगेर-जमालपुर-किउल के रास्ते 
11.    दिनांक 23.09.24 को टाटा से खुलने वाली गाड़ी सं. 18185 टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस  का परिचालन परिवर्तित मार्ग जसीडीह-दुमका के रास्ते 
12.    दिनांक 24.09.24 को गोड्डा से खुलने वाली गाड़ी सं. 18186 गोड्डा-टाटा एक्सप्रेस  का परिचालन परिवर्तित मार्ग दुमका-जसीडीह के रास्ते 
13.    दिनांक 23.09.24 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस  का परिचालन परिवर्तित मार्ग किउल-झाझा-जसीडीह-बांका के रास्ते 
14.    दिनांक 24.09.24 को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस  का परिचालन परिवर्तित मार्ग बांका-जसीडीह-झाझा-किउल के रास्ते 
15.    दिनांक 23.09.24 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 03414 नई दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग किउल-जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते 
16.    दिनांक 24.09.24 को मालदा टाउन से खुलने वाली गाड़ी सं. 14003 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग कटिहार-मुंगेर-जमालपुर के रास्ते 
17.    दिनांक 23.09.24 को बालूरघाट से खुलने वाली गाड़ी सं. 13413 बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग कटिहार-मुंगेर-जमालपुर-किउल के रास्ते 
18.    दिनांक 24.09.24 को गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग किउल-जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते 

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -

1.    दिनांक 24.09.24 को खुलने वाली 13409/13410 किउल-मालदा टाउन-किउल एक्सप्रेस का आंशिक समापन/प्रारंभ सुलतानगंज से।  
2.    दिनांक 24.09.24 को रामपुर हाट से खुलने वाली 05407 रामपुर हाट-गया स्पेशल का आंशिक समापन साहिबगंज में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें