फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक, सीट बंटवारे समेत इन मुद्दों पर चर्चा

Thu, 12 Jun 2025 02:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

इंडिया गठबंधन की आज के बैठक में सीटों का बंटवारा सबसे बड़ा मुद्दा है। पिछली बार महागठबंधन में पांच दलें थीं। इस बार दो ओर दल बढ़ गए हैं। 243 सीटों का बंटवारा सातों दलों के बीच करना इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन की बैठक शुरू हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जहां बैठक उनके ही आवास (पोलो रोड) पर चल रही है। इंडिया गठबंधन की यह चौथी बैठक है। आगामी चुनाव को देखते हुए इसे काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा हो सकती।

 

145 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में राजद 

सूत्रों के अनुसार अब तक के फार्मूले पर अगर नजर डालें तो राष्ट्रीय जनता दल 145 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। वहीं कांग्रेस 50, वामदल 30 और बाकी बची 18 सीटें मुकेश सहनी और पशुपति पारस की पार्टी के खाते में जा सकती है। हालांकि, मुकेश सहनी 60 सीट और डिप्टी सीएम का पद मांग रहे हैं। कांग्रेस भी इस बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। इतना ही नहीं पिछले चुनाव में 19 सीटों पर लड़कर 12 सीटें जीतने वाला वामदल इस बार 35 सीटें मांग रहा है। अब बैठक के बाद ही पता चलेगा की किस पार्टी को कितनी सीटें देने पर सहमति बनी। 

पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'नौकरी दो या सत्ता छोड़ो'

बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया

सूत्रों की मानें तो इंडिया गठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों के कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं। वही राजद की ओर से अब्दुल बारी सिद्दीकी संजय यादव आलोक मेहता रणविजय यादव साहू, कांग्रेस की ओर से बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश राजेश राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा, वामदल की ओर से राजाराम सिंह, कुणाल, ललन चौधरी, अजय कुमार, अवधेश कुमार, राम नरेश पांडे और वीआईपी की ओर से मुकेश सहनी, देव ज्योति समेत कई प्रमुख नेता आज की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें