समारोज में मौजदू नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, बिजेंद्र यादव और संजय सरावगी।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा?
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पटना में कई जगह बड़े-बड़े और लंबे नाले हैं। नाला रोड, बोरिंग रोड, दीघा आशियाना रोड के बाद अब मंदिर नाला पर भी सड़क बना दी गई है। 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान हमलोगों ने यहां पर सड़क बनाने की बात की थी। 2023 में काम शुरू हुआ और 2026 में काम पूरा हो गया। यह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी ड्रीम प्रोजक्ट था। इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा। जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब जल्द ही राजीव नगर नाला, सैदपुर नाला, बाकरगंज नाला पर भी सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। मैं सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, खासकर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का, जिन्होंने मेरे पिता के देखे गए सपने को पूरा किया। इस सड़क के निर्माण से इस क्षेत्र के पूरे समाज के जीवन में बदलाव आ रहा है। मैं यहां के सभी लोगों को बधाई देता हूं और सभी को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं।
जानिए मंदिरी नाला और सड़क के बारे में
बिहार सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि मंदिरी नाले को पूरी तरह ढक दिया गया है और उसके ऊपर सड़क बनाई गई है। इस सड़क का काम सितंबर 2023 में शुरू हुआ था और इसे 25 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। नव निर्मित सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर टू-लेन है। इसके अलावा 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड और एक मीटर चौड़ा ड्रेन भी बनाया गया है। परियोजना के अंतर्गत कुल छह कल्वर्ट का निर्माण किया गया है। यह सड़क नेहरू पथ (बेली रोड) स्थित आयकर चौराहा को दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट से जोड़ती है। निर्माण कार्य के दौरान बॉक्स ड्रेन आधारित टू-लेन संपर्क पथ तैयार किया गया है। मंदिरी नाले में एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, मानूनजार, धोबीघाट, इको पार्क क्षेत्र, छज्जूबाग, एमएलए फ्लैट और सिंचाई भवन इलाके के नाले आकर मिलते हैं। सर्विस रोड के साथ यूटिलिटी डक्ट और नाले का निर्माण भी किया गया है। साथ ही सफाई कार्य को आसान बनाने के लिए दो रैंप भी बनाए गए हैं।