फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, राजभवन के प्रधान सचिव हटाए गए, डॉ चंद्रशेखर सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

Sun, 26 Apr 2026 09:56 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में फिर प्रशासनिक फेर-बदल की गई है। यह फेरबदल राजभवन से लेकर दिल्ली तक किया गया है। सरकार ने पटना के पूर्व डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही लखीसराय में अब नए डीएम दिखेंगे। 
विज्ञापन
पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में राजभवन से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राज्यपाल के सचिवालय में हुआ है, जहाँ प्रधान सचिव के पद पर नई तैनाती की गई है। वहीं राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Murder Mystery : जिसे कूच-कूच कर मारा, उसी बच्ची के शव के साथ 24 घंटे कमरे में रहा; एक हरकत से पुलिस ने दबोचा

डॉ. चंद्रशेखर सिंह संभालेंगे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी
राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री सचिवालय के सूचना एवं जनसंपर्क और संसदीय कार्य विभाग के सचिव अनुपम कुमार को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति की गई है। अब उनकी जगह यानी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह निभाएंगे। साथ ही उन्हें संसदीय कार्य विभाग भी संभालेंगे। वहीं समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी को भी केंद्र में संयुक्त सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने उन्हें भी एक मई से प्रभावी रूप से विरमित कर दिया है। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar School Time : स्कूल के समय को लेकर पटना डीएम का नया आदेश जारी, भीषण गर्मी को लेकर लगाया प्रतिबंध

राजभवन में चोंग्यू की विदाई
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 1997 बैच के आईएएस अधिकारी और राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्यू को राजभवन से स्थानांतरित कर दिया गया है। अब उनको अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह 2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को राज्यपाल का नया सचिव नियुक्त किया गया है। गोपाल मीणा इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा, राजभवन की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी  रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार JDU दफ्तर में नीतीश, कैबिनेट विस्तार पर डिप्टी सीएम ने क्या कहा?


 मो. सोहैल बने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनात 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मो. सोहैल का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब  सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है। गोपाल मीणा की तरह मो. सोहैल भी जांच आयुक्त के अपने अतिरिक्त प्रभार को पूर्ववत संभालते रहेंगे।
विज्ञापन


लखीसराय को मिले नए डीएम 
सरकार ने जिला स्तर पर भी बदलाव करते हुए 2013 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार को लखीसराय का नया समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह अब तक कृषि विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें