फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: परीक्षा के लिए बेटे को बस पकड़ाने गए शिक्षक दंपति की सड़क हादसे में मौत; ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

Wed, 15 Jan 2025 02:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar News: बेटे को आईटीआई की परीक्षा में शामिल होने के लिए बाहर जाना था। इसलिए माता-पिता उसे बस पकड़ाने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन से कुचल कर दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एनएच 27 पर सुरसर नदी पुल के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में छातापुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर टेंगरी की प्रधानाध्यापिका फूलकुमारी देवी और उनके पति कृष्ण मोहन चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दंपति अपने बेटे को बस पकड़ाने गए थे। बेटे को आईटीआई की परीक्षा के लिए बस लेनी थी। जहां बस पकड़ाने के बाद दंपति सड़क किनारे खड़ा था।

विज्ञापन


एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने दोनों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। मृतक दंपति भीमपुर वार्ड 11 के निवासी थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वही दूसरी ओर घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर, घटना की सूचना पर भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय के साथ पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने किया एनएच जाम, मुआवजे की कर रहे मांग
इधर, घटना के विरोध में गुस्साए स्थानीय लोगों ने एनएच 27 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही सूचना पर छातापुर बीडीओ भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए। प्रशासन ने मुआवजे और कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी तुरंत समाधान की मांग कर रहे थे। वही भीमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। लोगों को शांत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें