फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंत्री मंगल पांडेय बोले- बिहार के इतने प्राइवेट अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज, पढ़िए पूरी खबर

Fri, 04 Apr 2025 06:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार के बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों को दावा भुगतान 86.80 करोड़ से बढ़कर 333.14 करोड़ हो गया है। योजनान्तर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा प्राप्त करने वाले लाभुकों की संख्या में भी तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मंत्री मंगल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि वितीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड कुल 1010 करोड़ रुपये का दावा भुगतान किया गया है। कुल दावे भुगतान की राशि वितीय वर्ष 23-24 में 323.23 करोड़ से बढ़कर वितीय वर्ष 2024-25 में तिगुना से भी ज्यादा 1010.88 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर सूचीबद्ध कुल 833 अस्पतालों एवं राज्य के बाहर के 2426 सूचीबद्ध अस्पतालों को योजना अंतर्गत निःशुल्क इलाज प्रदान करने के लिए इस राशि का भुगतान कर दिया गया है। राज्य अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों को दावा भुगतान विगत वर्ष के 236.43 करोड़ से बढ़कर वितीय वर्ष 2024-25 में लगभग तिगुना 677.74 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन


161 प्राइवेट अस्पताल सूचीबद्ध किये गए
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कि योजना में प्राइवेट अस्पतालों की भागीदारी में भी वितीय वर्ष 2023 - 24 की तुलना में दोगुनी वृद्धि हुई है। जहां वितीय वर्ष 2023-24 में 87 प्राइवेट अस्पताल इस योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हुए थे, वहीं वितीय वर्ष 2024-25 में 161 प्राइवेट अस्पताल सूचीबद्ध किये गए हैं, जिससे मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच में सुधार हुआ है। राज्य में जारी किए गए आयुष्मान कार्डों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जो वर्ष 2023-24 में 88 लाख से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 3.72 करोड़ तक पहुंच गई है। वर्ष 2023 में 9.03 लाख आयुष्मान कार्ड का निर्माण हुआ था, जबकि वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 2.82 करोड़ आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया है। जिससे लाखों और नागरिकों को कैशलेस उपचार का लाभ सुनिश्चित हो सकेगा। इसके अतिरिक्त वितीय वर्ष 2024-25 में 216,279 आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा कवरेज का विस्तार हुआ है।

सूचीबद्ध अस्पतालों को 333.14 करोड़ रुपये का भुगतान
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों को दावा भुगतान 86.80 करोड़ से बढ़कर 333.14 करोड़ हो गया है। योजनान्तर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा प्राप्त करने वाले लाभुकों की संख्या में भी तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वितीय वर्ष 2023-24 में अस्पताल में भर्ती होने वाले लाभुकों की संख्या 3.55 लाख थी, जो वितीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 9.47 लाख हो गई है। वितीय वर्ष 2024-25 में राज्य के अंदर अस्पतालों में भर्ती होने वाले लाभुकों की संख्या विगत वर्ष के 3,08,731 से ढाई गुना से भी ज्यादा 8,01,987 हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें