फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मायके से बिना बताए निकल गई, कीचड़ में मिली लाश; पहले रेप किया फिर मार डाला

Thu, 08 Jun 2023 03:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News : युवती चार दिन भी अपने ससुराल से मायके आयी हुई थी। दो दिन पूर्व सुबह में घर के किसी लोग को बिना बताएं घर से निकली थी लेकिन वह घर नहीं लौटी थी।
विज्ञापन
लाश मिलने के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में एक युवती की लाश मिली है। आशंका है कि दरिंदों ने पहले उसका रेप किया फिर उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया। गुरुवार दोपहर अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने की शव की पहचान, रेप की आशंका 
घटना के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर इलाके की है। बताया गया है कि युवती चार दिन भी अपने ससुराल से मायके आयी हुई थी। दो दिन पूर्व सुबह में घर के किसी लोग को बिना बताएं घर से निकली थी लेकिन वह घर नहीं लौटी थी। घर के लोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे। इसी दौरान गुरुवार दोपहर लोगों को सूचना मिली कि चौर ने एक लड़की की लाश पड़ी हुई है। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे तो युवती की पहचान की गई। शव देखने से लग रहा है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है। बचने के लिए उसकी हत्या कर दी और चौर के पानी में कीचड़ के बीच रख दिया। 

2 दिन पहले बिना बताए घर से निकली थी
मामले में दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है परिवार के लोगों का कहना है कि 2 दिन पहले सुबह में किसी को बिना बताए घर से निकली थी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें