फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GAD Bihar : बिहार में हुआ बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, अजय यादव बने शिक्षा विभाग के सचिव

Wed, 12 Feb 2025 07:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Transfer IAS officers : बिहार में भारी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई नामों के बीच एक नाम अजय यादव का भी है,  जिन्हें   शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस क्रम में अजय यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। यह अगले आदेश तक उच्च शिक्षा के निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वह अभी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

विज्ञापन


जानिए इनको क्या मिली है जिम्मेदारी 
नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक श्याम बिहारी मीणा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा में अपर सचिव अहमद महमूद को निदेशक तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाश निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अभय झा को ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा को जल संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को संसदीय कार्य विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

उदयन मिश्रा बने पर्यटन विभाग के विशेष सचिव
पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक उदयन मिश्रा को स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग का विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वह अगले आदेश तक पर्यटन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार को मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको), पटना के प्रबंध निदेशक 2017 बैच के आईएएस योगेश कुमार सागर को नि:शक्तता समाज कल्याण विभाग का निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वह समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। ,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें