फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 30 मई तक मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण जरूरी, नहीं तो अटक सकती है पेंशन; जानें क्या करना होगा

Wed, 13 May 2026 06:53 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/पटना

सार

बिहार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से 30 मई तक मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की। अब तक 91.25 लाख लाभुक प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। पंचायत शिविर और CSC केंद्रों पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
भारतीय मुद्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले करीब 91 लाख 25 हजार लोगों ने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) करा लिया है। बाकी बचे पेंशनधारियों से उन्होंने 30 मई तक यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

मंत्री ने बताया कि पेंशनधारी पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर मुफ्त में जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर पेंशन मिलने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन


पढ़ें:  वंदे भारत का एक स्टेशन और बढ़ा, पुणे वाली स्पेशल ट्रेन दो दिन रद्द; कहां हो रहा स्पीड ट्रायल

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समय पर पहुंचे। साथ ही योजनाओं की लगातार निगरानी और प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया। बैठक में वृद्ध, दिव्यांग, विधवा, कुष्ठ पीड़ित और भिक्षुकों को मिलने वाली आर्थिक सहायता योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें