तनिष्क लूटकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के सबसे बड़े लूट तनिष्क लूटकांड में भोजपुर एसपी ने बड़ी कार्यवाई की है। घटना के वक्त डायल 112 के द्वारा लापरवाही करने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किये गये पुलिसकर्मियों में एक एसआई, दो सिपाही और एक डायल 112 का चालक शामिल है। भोजपुर एसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी है।