फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय में धमाके से पांच बच्चे जख्मी, खेलते समय खंडहर में मिला डब्बा पटका तो हुआ विस्फोट

Tue, 28 Nov 2023 07:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : खेलने के दौरान बम फटने से पांच बच्चे घायल हो गये।उन पांच बच्चों में तीन आपस में भाई बहन हैं। घटना के बाद उस घर को पुलिस ने सील कर दिया है जिस घर से वह बम बच्चों को मिला था। अब पुलिस घर के मालिक को खोज रही है।  
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बम फटने से पांच बच्चे घायल हो गये। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा का है। घायल बच्चों में विजय साह का पुत्र नीतीश कुमार, सुनील साह का पुत्र सिन्टु कुमार, अंकुश कुमार और पुत्री भुल्ली कुमारी, और जितेन्द्र महतो की पुत्री स्वाति कुमारी है। घटना की जानकारी देते हुए बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि करीब ढाई बजे नावकोठी थाना को सूचना मिली कि पहसारा में बैद्यनाथ सिंह के खण्डहरनुमा घर जिसमें कोई रहता नहीं है, के पास  पांच- छ: बच्चे जिनकी उम्र लगभग 10 वर्ष की है, सभी खेल रहे थे। उसमें से एक बच्चा घर के अन्दर गेंद निकालने के लिए घुसा एवं गेंद के साथ एक टेप लगा डिब्बा लेकर बाहर आया। डिब्बा खोलने के क्रम में दिवाल पर पटकते ही तेज धमाका हुआ, जिसमें सभी बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये। धमाका होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ कर गये तो देखा सभी बच्चे लहूलुहान पड़े हुए हैं। आननफानन में सभी बच्चों को ग्रामीणों ने ईलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया भेजा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच प्रक्रिया शुरू कर दिया। बेगूसराय एसपी ने बताया कि FSL टीम और bomb squad team को बुलाया गया है। फिलहाल खंडहरनुमा घर को सील कर दिया गया है और घर मालिक की खोजबीन की जा रही है, ताकि उस घर में बम होने के कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें