फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व मुखिया के बेटे को लगी गोली; विरोध में सड़क पर बवाल

Thu, 06 Jun 2024 01:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News : गोलीबारी से आक्रोशित लोगों ने दीघा सब्जी मंडी के पास सड़क जाम कर दिया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया।
विज्ञापन
पटना दीघा इलाके में गोलीबारी के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दीघा इलाके में गोलीबारी हुई है। बदमाशों ने एक युवक को गोली मार ददी। उसकी हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गोलीबारी से आक्रोशित लोगों ने दीघा सब्जी मंडी के पास सड़क जाम कर दिया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे तक गांधी मैदान मार्ग सड़क को जाम रखा। लोगों ने बीच सड़क पर टायर ट्यूब एवं आग लगाकर घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दिखा थाना प्रभारी पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


वर्षों से जमीन विवाद का मामला चल रहा था
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया और जांच में जुट गई। घटना युवक की पहचान नकटा दियारा पंचायत के पूर्व मुखिया भागीरथ प्रसाद के बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई। गंभीर अवस्था में मुकेश कुमार को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है  जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वर्षों से जमीन विवाद का मामला चल रहा था। कई बार इसे सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी।

बदमाशों ने मुकेश को दो गोली मारी
बताया जा रहा है कि बार-बार जमीन को लेकर धमकी दी जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी सूचना दीघा थाना प्रभारी को दी गई थी। इसके बावजूद भी दीघा थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि अगर दीघा पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाती तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती। लोगों का यह मानना है की घटना स्थल से पुलिस ने आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि मुकेश कुमार को दो गोली लगी है और गंभीर हालत में उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर दीघा थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें