फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट परिसर के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

Thu, 14 Nov 2024 05:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : एक शख्स अचानक कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट परिसर के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। फायरिंग करते देख आसपास के लोगों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग परिसर स्थित कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। फायरिंग होते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गये और फायरिंग करने वाले आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल स्थानीय पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मौके पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


साधु के वेश में आया और पहले लाठी से पीटा फिर करने लगा फायरिंग 
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामबाग परिसर में दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह के कार्यालय कामेश्वर न्यास धार्मिक ट्रस्ट के कार्यालय में आज दोपहर एक साधु के वेश कामेश्वर सिंह को खोजता हुआ आया और पहले अपने हाथ में लिए लाठी से कार्यालय में तैनात कर्मियों की पिटाई करने लगा। उसके तुंरत बाद उसने अपने झोला से देशी कट्टा निकाल कर फायरिंग करना शुरू कर दिया। उसने लगभग 10 दस राउंड तक फायरिंग किया, जिससे वहां मौजूद कर्मी अपने आप को किसी तरीके से बचाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुँचे सदर डीएसपी अमित कुमार व विश्वविद्यालय थाना की पुलिस उसकी गहनता से जांच की तो उसके बैग से करीब 40 से 50 कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पिटाई से जख्मी आरोपी का इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। 
 
कौन है आरोपी, जांच कर रही पुलिस 
फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान  वृहस्पति यादव के रूप में की गई है। वह अपना घर कटिहार जिला के मनिहारी गांव में बता रहा है। पुलिस इसके सत्यापन में लगी है। यह साधु के वेश था, इसके कंधे में लटक रहे झोले से एक देशी कट्टा और 3.3 की करीब 40 से 50 गोलियों के मिलने के बाद यह जांच का विषय पुलिस के लिए बन गया है कि आरोपी किस मकसद से यहां आया था। हालांकि वहां मौजूद एक महिला ने बताया कि वह इस व्यक्ति को तीन चार दिनों से घूमते हुए देखी थी। उसने पुलिस को भी बताया कि उसे देखकर लोगों को डर सा लग रहा था और आज इसने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि महाराज कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास ट्रस्ट के कार्यालय में घुसकर एक व्यक्ति ने पहले लाठी डंडे से कर्मियों को पीटा और फिर उसने अपने झोले से देशी पिस्टल निकाल कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद कर्मी अपने आप का बचाव करते हुए उसे पकड़ लिया, लेकिन तबतक उसने करीब दस राउंड फायरिंग कर दी थी। जांच के दौरान उसके झोले से एक देशी कट्टा और 40 से 50 कारतूस मिले हैं। यह जांच का विषय है कि इतनी भारी मात्रा में कारतूस कहां से लाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल उसका इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। आरोपी का पहचान वृहस्पति यादव के रूप में हुई वह अपने आप को कटिहार जिला के मनिहारी गांव का रहने बताया है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें