पटना के दानापुर स्थित सगुना मोड़ के पास दो बैंक के एटीएम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घटना की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दस्ती की एक छोटी एवं एक बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगी। लेकिन तब तक एटीएम पूरी तरह जलकर नष्ट हो चूका था। एटीएम में रखे गए पैसे भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। हालांकि एटीएम में कितने रुपये जले हैं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। संबंधित बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गए हैं। अचानक धू-धू जलने लगा एटीएम घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दानापुर के सगुना मोड़ के नजदीक दो बैंकों की एटीएम अगल-बगल में है। उनमें एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एटीएम है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर अचानक एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आग लग गई, जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते आग की लपट ने पूरे एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा एटीएम धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने आग एटीएम के आगे को बुझाने के लिए आसपास के होटल से पानी भी फेंकना शुरू कर दिए। इस बीच लोगों ने दानापुर के अग्नि दस्ते को इसकी जानकारी दी। अग्नि दस्ते की छोटी और बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि एचडीएफसी बैंक का एटीएम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जबकि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम को नुकसान कम हुआ है। कितने रूपये जले हैं। इस मामले में फिलहाल बैंक के कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। बैंक के अधिकारियों का यह मानना है कि पूरा आकलन निकालने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि एटीएम में कितने रूपये थे। दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना व्यक्त की जा रही है।